Nagpur Daga Memorial women Hospital sanitation workers protest: नागपुर। डागा स्मृति शासकीय स्त्री अस्पताल में कार्यरत करीब 50 महिला सफाई कर्मचारियों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में ही जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया है। पिछले कई वर्षों से ये कर्मचारी बेहद कम वेतन पर काम कर रही हैं।
क्या है आरोप?
महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें श्रम कानूनों के अनुसार 8 घंटे का कार्य समय और न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा। बजाय इसके, उन्हें जबरन केवल 4 घंटे काम करने पर मजबूर किया जा रहा है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि जब भी उन्होंने विरोध किया, ठेकेदार और उसकी सुपरवाइजर ने उन्हें गालियां दीं, धमकाया और काम से निकालने की चेतावनी दी।



ठेकेदार पर आरोप और प्रशासन की चुप्पी
पुलिस और न्यायालय तक पहुंचा मामला
महिला कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत तहसील पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। इसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा, जहां आदेश भी जारी किया गया। बावजूद इसके, कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन न्यायालय के इस आदेश का पालन नहीं कर रहा।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
- 8 घंटे का निर्धारित कार्य समय
- न्यूनतम वेतन का भुगतान
- बोनस और भुगतान अवकाश
- ईएसआई (ESI) और पीएफ (PF) जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं
- ठेकेदार द्वारा उत्पीड़न के विरुद्ध न्याय
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेता है और इन महिला कर्मचारियों को उनका हक दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र