शांतिपुर (नदिया): चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन रविवार को नदिया के शांतिपुर विधानसभा पहुँचे। यहाँ BJP प्रत्याशी स्वपन दास के समर्थन में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

शांतिपुर शहर से शुरू हुई यह पदयात्रा करीब 5 किलोमीटर तक चली। “जय श्रीराम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। पदयात्रा का मुख्य आकर्षण मानव रूपी राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की जीवंत झांकी रही।
पदयात्रा के बाद नीतिन नबीन के लिए रथ की व्यवस्था की गई, जिस पर सवार होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद उन्होंने शांतिपुर के एक प्राचीन काली मंदिर में माँ के चरणों में पूजा-अर्चना की। उमड़ी भारी भीड़ को संभालने में पुलिस-प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इस पदयात्रा में राणाघाट लोकसभा के BJP सांसद जगन्नाथ सरकार और प्रत्याशी स्वपन दास भी साथ रहे। शहर से लेकर गांव तक के BJP नेता और कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हुए।
Election:शांतिपुर में चुनावी माहौल गरम 🔥
BJP अध्यक्ष नीतिन नबीन ने स्वपन दास के समर्थन में 5 किमी लंबी पदयात्रा निकाली। “जय श्रीराम” के नारों से गूंजा पूरा शहर, हजारों कार्यकर्ता शामिल।
29 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे — मुकाबला बेहद कड़ा।#WestBengalElections #Shantipur #BJP pic.twitter.com/fnVvVHSPvx
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 26, 2026
BJP का दावा है — “हम जीत चुके हैं, अब सिर्फ मार्जिन देखना बाकी है।” शांतिपुर विधानसभा में छह दलों के बीच मुकाबला है, जिसमें तृणमूल और BJP के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
29 अप्रैल को राज्य में दूसरे चरण का मतदान होगा और 4 मई को परिणाम आएंगे।
प्रचार के अंतिम दिनों में तृणमूल और BJP दोनों ने शांतिपुर में पूरी ताकत झोंक दी है — अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है।
रिपोर्ट: Ekbal, शांतिपुर/नदिया