नागपुर में श्री महेश नवमी सप्ताह की शुरुआत, भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Mahesh Navami Week Bhajan Sandhya Nagpur: नागपुर के गांधी बाग स्थित श्री महेश भवन में श्री महेश नवमी सप्ताह की शुरुआत भजन संध्या के साथ हुई। निहारिका पुरोहित और पौर्णिमा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान महेश पूजन से हुआ। समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। आयोजन में अन्न की बर्बादी रोकने का संदेश भी दिया गया।
विषयसूची
श्री महेश नवमी सप्ताह का शुभारंभ भक्ति के माहौल में
Mahesh Navami Week Bhajan Sandhya Nagpur: नागपुर। गांधी बाग स्थित श्री महेश भवन में नगर माहेश्वरी सभा और श्री बीकानेरी माहेश्वरी पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में श्री महेश नवमी पर्व सप्ताह की शुरुआत भजन संध्या से हुई। प्रख्यात गायिका निहारिका पुरोहित और पौर्णिमा ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया।
माहेश्वरी समाज का जातीय उत्पत्ति पर्व
उल्लेखनीय है कि श्री महेश नवमी के दिन ही माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी, इसीलिए इसे जातीय उत्पत्ति पर्व भी कहा जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, भगवान महेश पूजन और महेश वंदना से हुआ। मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि प्रक्षेपण सभी गुणवत्तापूर्ण रहे।
भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने लिया भक्ति रस का आनंद
कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष गिरधरजी डागा, सचिव अजयजी मल्ल, कोषाध्यक्ष गिरीशजी नत्थानी, महिला समिति अध्यक्ष मीनाजी बिन्नानी, सचिव बीनाजी मोहता और संयोजक शिवजी बिन्नानी उपस्थित थे। इसके अलावा नागपुर नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेशजी गांधी, सचिव आनंदजी राठी, महेश नवमी कार्यक्रम प्रभारी हरीशजी राठी, जिला सभा अध्यक्ष हरेशजी सोनी, सचिव सुमितजी मोहता, मुख्य संयोजक कन्हैयाजी मंत्री, जिला महेश नवमी संयोजक प्रशांतजी मूंधड़ा, मिडटाउन मारवाड़ी युवा मंच की अंजलीजी मंत्री, नगर माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष मंजूजी चांडक, सचिव पूजाजी राठी तथा बड़ी मारवाड़ पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तमजी मालू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अन्न बर्बादी रोकने का संदेश
कार्यक्रम में भोजन प्रसादी के दौरान अन्न व्यर्थ न हो, इस संदेश को लेकर आकर्षक जागरूकता बैनर प्रदर्शित किए गए। श्री महेश नवमी पर्व सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

