नागपुर में परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की भव्य रैली, धंतोली से दीनदयाल नगर तक गूंजे “जय परशुराम” के जयघोष

Parshuram Jayanti rally Nagpur Brahman Mahasangh 2026: नागपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की भव्य स्कूटर और कार रैली उत्साह के साथ निकली। जयघोष, शंखनाद और भगवा ध्वजों से माहौल भक्तिमय रहा। शहरभर से गुजरती रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ और समापन दीनदयाल नगर स्थित मंदिर में हुआ।
Parshuram Jayanti rally Nagpur Brahman Mahasangh | नागपुर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, नागपुर द्वारा आयोजित भव्य स्कूटर व कार रैली आज शहर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। “जय परशुराम, जय भवानी” के जयघोष, शंखनाद और भगवा ध्वजों से पूरा मार्ग भक्तिभाव में सराबोर हो गया।
सुबह धंतोली स्थित गोरक्षण मंदिर से प्रारंभ हुई इस रैली को नागपुर महानगरपालिका की स्थायी समिति की अध्यक्षा शिवानीताई दाणी वखरे तथा प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर नगरसेवक विनयजी दाणी, सौ. धनश्री देशपांडे और स्पेसवुड के MD विवेक देशपांडे सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
रैली धंतोली, लोकमत चौक, रामदास पेठ, अलंकार टॉकीज चौक, झेंडा चौक, शंकर नगर चौक, अभ्यंकर नगर, श्रद्धानंद पेठ, प्रताप नगर होते हुए दीनदयाल नगर स्थित श्री पांडुरंगेश्वर शिव मंदिर पहुँची। माहूरगड देवी रथ और भगवान श्री परशुराम रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
समापन कार्यक्रम श्री पांडुरंगेश्वर शिव मंदिर में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में स्वातंत्र्यवीर सावरकर साहित्य की अध्ययनकर्ता व लेखिका डॉ. शुभाताई साठे उपस्थित थीं। उन्होंने विज्ञान युग में भगवान परशुराम के स्मरण का महत्व विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष पराग जोशी, संयोजक जय पाठक, नगरसेवक दिलीपजी दिवे, नगरसेवक ईश्वर ढेंगळे, राजीवजी हडप, सुनील दांडेकर, नितीन पटवर्धन, शिव मंदिर के अध्यक्ष दिलीप कातरकर, सचिव राजीव पथे और सहसंयोजक मनोज देशपांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
मार्ग के विभिन्न स्थानों पर रैली का उत्स्फूर्त स्वागत किया गया।
REPORTER BYLINE: रिपोर्ट: Jaspreet, नागपुर

