नागपुर में सद्गुरु स्वामी ऋतेश्वर महाराज का भव्य स्वागत, गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम का शुभारंभ

Nagpur Guru Purnima Mahotsav Swami Riteshwar Maharaj Welcome: नागपुर में गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव की शुरुआत सद्गुरु स्वामी ऋतेश्वर महाराज के भव्य स्वागत के साथ हुई। स्वागत के बाद शोभायात्रा निकाली गई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एआई के साथ स्पिरिचुअल इंटेलिजेंस की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही छात्रों के आंदोलन, नैतिक मूल्यों और सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा के महत्व पर भी अपने विचार रखे।
विषयसूची
गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव में श्रद्धालुओं का उमड़ा उत्साह
Nagpur Guru Purnima Mahotsav Swami Riteshwar Maharaj Welcome: नागपुर। वृंदावन आनंदधाम के पूज्य सद्गुरु स्वामी ऋतेश्वर महाराज गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे। जबलपुर और रायपुर के प्रवास के बाद उनका यह आगमन हुआ। वर्धमान नगर चौक स्थित राधे बिल्डिंग के समीप श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद राधे बिल्डिंग से लक्स निमंत्रण तक पैदल शोभायात्रा निकाली गई।
नागपुर आगमन पर पत्रकारों से बातचीत में सद्गुरु स्वामी ऋतेश्वर महाराज ने कहा, “आज के दौर में केवल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) AI (Artificial Intelligence) ही नहीं, बल्कि एसआई (स्पिरिचुअल इंटेलिजेंस) SI (Spiritual Intelligence) की भी उतनी ही आवश्यकता है। एआई (AI) हमें तेज़ और सक्षम बनाती है, जबकि एसआई (SI) हमें सही दिशा, विवेक, नैतिकता और मानवीय संवेदनाएँ प्रदान करती है।” उन्होंने कहा कि तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका उपयोग आत्मबोध, मानवीय मूल्यों और नैतिक दृष्टिकोण के साथ किया जाए।

एआई के साथ आध्यात्मिक सोच की जरूरत पर सद्गुरु का संदेश
देश के समसामयिक विषयों पर उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन लोकतंत्र का स्वाभाविक और स्वागतयोग्य हिस्सा हैं, लेकिन ऐसे आंदोलनों के मंचों व परिसरों में अवसरवादी और राष्ट्रविरोधी तत्वों की मौजूदगी निंदनीय है। उनके अनुसार ऐसे तत्व समाज में भ्रम फैलाते हैं, देश को कमजोर करते हैं और युवाओं को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में अपशब्दों का प्रयोग व्यक्ति के संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों को भी दर्शाता है।
शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कविवर्य सुरेश भट्ट सभागार, नागपुर में गुरुपूर्णिमा महामहोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे, जहां श्रद्धालुओं को सद्गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं व भक्तों से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

