Rashtra Bharat Logo

North 24 Parganas News: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से इलाके में डर, चुनाव के आखिरी दिन बढ़ी हलचल

North 24 Parganas News: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से इलाके में डर, चुनाव के आखिरी दिन बढ़ी हलचल
Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल (Photo: RB / Ekbal)

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक स्कूल के सामने आठ जिंदा बम मिलने से इलाके में डर फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बम स्क्वाड को बुलाया और बमों को हटाया। इस घटना के बाद तृणमूल और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

इलाके में डर और सुरक्षा पर सवाल

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा (उत्तर 24 परगना)। प्रचार के आखिरी दिन सुबह-सुबह हाबड़ा विधानसभा क्षेत्र में बड़ा खुलासा हुआ। दक्षिण सड़ाई निम्न बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने से पुलिस ने आठ जिंदा बम बरामद किए। रिपोर्टर एकबाल घटनास्थल से यह जानकारी दे रहे हैं।

जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बम स्क्वॉड को सूचित किया गया। घनी आबादी वाले इलाके में स्कूल के सामने जिंदा बमों की बरामदगी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल
Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल (Photo: RB / Ekbal)
Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल
Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल (Photo: RB / Ekbal)

राजनीतिक आरोप और जांच की दिशा

इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने शांत हाबड़ा को अशांत करने के लिए जानबूझकर बम रखवाए और इस तरह का आतंक फैलाया। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बम तृणमूल ने रखे हैं, ताकि मतदाता घरों से न निकल सकें और मतदान केंद्र तक न पहुंच सकें।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। बम स्क्वॉड के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल
Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल (Photo: RB / Ekbal)

Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल
Habra bombs recovery Election Tension: हाबड़ा में आठ जिंदा बम मिलने से चुनाव के दिन डर का माहौल (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है। अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है। वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं। भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज। • राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग। • खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग। • ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना। • जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।