Rashtra Bharat Logo

Nagpur News: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या

Nagpur News: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: नागपुर के डिगडोह देवी परिसर में स्थित कचरा डम्पिंग यार्ड स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। कचरे में बार-बार आग लगने से जहरीला धुआं फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी और अन्य दिक्कतें हो रही हैं। नागरिकों और भारतीय कामगार सेना ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

डिगडोह देवी परिसर में कचरे और धुएं से बढ़ी लोगों की परेशानी

Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: नागपुर। डिगडोह देवी परिसर में स्थित कचरा डम्पिंग यार्ड स्थानीय नागरिकों, कामगारों और कर्मचारियों के लिए गंभीर स्वास्थ्य संकट बन चुका है। एमएसईबी (महावितरण) परिसर के आसपास जमा कचरे के ढेरों में बार-बार आग लगने से पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल रहा है।

स्वास्थ्य पर असर

धुएं के कारण क्षेत्र के निवासियों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्षेत्र में रोजाना काम करने वाले कामगार और कर्मचारी भी इस प्रदूषण की चपेट में हैं।

Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या (Photo: RB / Jassi)

बार-बार लग रही आग से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ी

नागरिकों का आरोप है कि संबंधित विभागों और प्रशासन को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका। उनका कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के चलते स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

भारतीय कामगार सेना की चेतावनी

इस मुद्दे पर भारतीय कामगार सेना ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभाग प्रभावी कदम नहीं उठा रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा और उससे उत्पन्न किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अब सभी की निगाहें प्रशासन पर हैं  वह इस बढ़ते संकट पर कब और क्या ठोस कार्रवाई करता है।

Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या
Nagpur Digdoh Devi garbage dumping yard fire pollution problem: जहरीले धुएं से परेशान लोग, कचरा यार्ड बना बड़ी समस्या (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।