खाली पदों के कारण बढ़ता काम का दबाव
Nagpur education department 400 vacant posts teachers protest: नागपुर। शिक्षण विभाग के बोर्ड ऑफिस में लगभग 400 पद खाली पड़े हैं और सरकार द्वारा इन पदों पर अब तक कोई भर्ती नहीं की गई है। इसके चलते बोर्ड ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव बना हुआ है।
इस समस्या के विरोध में आज कर्मचारियों ने बोर्ड ऑफिस के बाहर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांग है कि सरकार 400 रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करे, जिससे मौजूदा कर्मचारियों पर काम का बोझ कम हो सके।
कर्मचारियों का कहना है — “यदि 400 लोगों की भर्ती होती है तो हमारे ऊपर काम का प्रेशर कम रहेगा।”
भर्ती की मांग को लेकर शिक्षकों का विरोध
कर्मचारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने बच्चों को इस आंदोलन से दूर रखा है और यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार नहीं है।
अब देखना यह होगा कि सरकार कर्मचारियों की इस मांग पर क्या रुख अपनाती है और रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होती है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र