जरूर पढ़ें

Gold price Today: सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सोना

Gold price Today: सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सोना
Gold price Today: सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ सोना

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों में फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। बुधवार से शुरू हुई बढ़ोतरी आज भी जारी रही, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। अलग-अलग शहरों में टैक्स और शुल्क के कारण कीमतों में अंतर देखा जा रहा है।

Updated:

Gold price Today: सोने के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इस सप्ताह की शुरुआत में दो दिनों तक लगातार हुई गिरावट के बाद अब सोने की कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है. कल बुधवार को सोने के भाव में बड़ा उछाल आया. वहीं आज भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. इस बढ़ोतरी के बाद से बाजार में हलचल बढ़ गयी है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 7 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,229 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,961 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,430 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. रोजाना घटती कीमतों के साथ एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 296 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 285 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. सप्ताह के अंत में 48 रुपये (24 कैरेट) प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.

सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट देखने को मिला. 24 कैरेट सोने के भाव में 146 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 120 रुपये की गिरावट दर्ज हुई. वहीं कल मंगलवार को क्रमशः 54 और 40 रुपये की गिरावट देखने को मिली, लेकिन कल 6 मई को क्रमशः 305 और 270 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 7 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,229 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,961 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,430 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (आज) 22 कैरेट सोना (आज) 18 कैरेट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,229 ₹13,961 ₹11,430
जयपुर ₹15,229 ₹13,961 ₹11,430
दिल्ली ₹15,229 ₹13,961 ₹11,430
पटना ₹15,219 ₹13,951 ₹11,420
मुंबई ₹15,214 ₹13,946 ₹11,415
अहमदाबाद ₹15,219 ₹13,951 ₹11,420
पुणे ₹15,214 ₹13,946 ₹11,415
कोलकाता ₹15,214 ₹13,946 ₹11,415
मेरठ ₹15,229 ₹13,961 ₹11,430
लुधियाना ₹15,229 ₹13,961 ₹11,430

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।