नागपुर में प्रेम संबंध के शक में नाबालिग की हत्या, दोस्त ने ही बुलाकर किया हमला

Nagpur minor boy murder love affair: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय जोहरान मुस्तफा शेख की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध के शक में उसके नाबालिग दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाकर धारदार हथियार से हमला किया। घटना में लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विषयसूची
नाबालिग दोस्त ने ही रची हत्या की साजिश
Nagpur minor boy murder love affair: नागपुर। कलमना थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर इलाके में एक दर्दनाक हत्याकांड सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग जोहरान मुस्तफा शेख की उसके ही एक मित्र ने हत्या कर दी। आरोपी भी एक विधि संघर्षग्रस्त नाबालिग बालक है।
घटना क्या और कैसे हुई?
5 मई 2026 की रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच आरोपी ने जोहरान को मिलने के बहाने बुलाया और अशरफी मस्जिद के पीछे स्थित मैदान में ले जाकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह वारदात प्रेम प्रसंग को लेकर हुई।
प्रेम संबंध के विवाद में हुई खूनी वारदात
आरोपी ने धारदार हथियार से जोहरान के गले, सिर और कान के पास पर वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की मां की शिकायत पर कलमना पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

