Silver Price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लगातार बढ़ती कीमतों के साथ चांदी का भाव एक बार फिर से 3 लाख के पार जा चुका है. कल बुधवार को कीमत में 20,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं आज भी कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. तेजी से बढ़ती कीमतों से एक ओर जहां निवेशकों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर ग्राहकों की चिंता बढ़ गयी है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 14 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹310.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹3,10,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. 9 मई, शनिवार को चांदी की कीमत ₹2,75,000 थी. बाजार खुलने के बाद भी सोमवार को चांदी की कीमत स्थिर रही, लेकिन 12 मई, मंगलवार को चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली. एक झटके में चांदी 15,000 रुपये महंगा हो गया. इतना ही नहीं कल बुधवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. कीमत में 20,000 रुपये का उछाल आया, जिसके बाद चांदी का भाव 3 लाख के पार पहुँच गया.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 14 मई को चांदी की कीमत ₹3,101 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।