विषयसूची
ToggleHardik Pandya Marriage: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि हार्दिक जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों इसी महीने 22 मई को उदयपुर में सात फेरे लेने जा रहे हैं। हालांकि, इन खबरों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि हार्दिक और माहिका की शादी बेहद निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। जैसे ही ये खबर सामने आई, क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मच गई। कोई हार्दिक को नई जिंदगी की बधाई दे रहा है, तो कोई इस खबर की सच्चाई जानने को उत्सुक दिखा।
Hardik Pandya and Mahieka Sharma are getting married on May 22 in Udaipur in a private ceremony❤️ pic.twitter.com/t3UUwITWSN
— Amar💫 (@KUNGFU_PANDYA_0) May 15, 2026
क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई ?
लेकिन जब वायरल पोस्ट्स की पड़ताल की गई तो कहानी कुछ और ही निकली। जिस अकाउंट से शादी की खबर वायरल हुई, वह एक पैरोडी अकाउंट बताया जा रहा है। यह अकाउंट अक्सर चर्चित हस्तियों को लेकर फर्जी या मजाकिया पोस्ट शेयर करता रहता है ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यूज और लाइक्स मिल सकें। ऐसे में हार्दिक और माहिका की शादी की खबर फिलहाल सिर्फ अफवाह नजर आ रही है।
अक्सर सुर्खियों में रहते हैं माहिका और हार्दिक
हालांकि, इतना जरूर है कि पिछले कुछ समय से हार्दिक और माहिका को लेकर चर्चाएं लगातार हो रही हैं। आईपीएल मैचों के दौरान भी माहिका कई बार स्टेडियम में हार्दिक को चीयर करती नजर आईं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं। फैंस को उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आती है और यही वजह है कि शादी की खबर ने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया।
हार्दिक ने , 2024 में लिया था तलाक
हार्दिक की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। उन्होंने साल 2020 में अभिनेत्री नतासा स्टैनकोविक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिससे हार्दिक बेहद करीब हैं। हालांकि, 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। तलाक के बाद भी दोनों अपने बेटे की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।