जरूर पढ़ें

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! जानिए कौन हैं इसके पीछे का चेहरा अभिजीत दीपके

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! जानिए कौन हैं इसके पीछे का चेहरा अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल! जानिए कौन हैं इसके पीछे का चेहरा अभिजीत दीपके

सोशल मीडिया पर अचानक एक अजीब नाम ने लाखों युवाओं का ध्यान खींच लिया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम सुनकर लोग पहले हंसे, फिर जुड़ते चले गए। आखिर कौन है इसके पीछे का दिमाग और क्यों बेरोजगार युवा इसे अपनी आवाज मानने लगे हैं? इंटरनेट पर शुरू हुआ यह मजाक अब बड़ा मुद्दा बन चुका है।

Updated:

Cockroach Janata Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब नाम तेजी से वायरल हो रहा है  ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP। शुरुआत में लोगों ने इसे सिर्फ मजाक समझा, लेकिन देखते ही देखते यह इंटरनेट पर यह एक बड़ा ट्रेंड बन गया। पिछले 72 घंटों में इस ऑनलाइन अभियान से 1 लाख से ज्यादा युवा जुड़ चुके हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर इसके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस पूरे अभियान के पीछे 30 साल के अभिजीत दीपके का नाम सामने आया है।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

महाराष्ट्र के औरंगाबाद यानी छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले अभिजीत दीपके पेशे से पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की और बाद में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री हासिल की। सोशल मीडिया और राजनीतिक कैंपेन को वायरल करने का उन्हें अच्छा अनुभव है। वे 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम से भी जुड़े रहे थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल हुए कई मीम्स और ऑनलाइन कैंपेन के पीछे उनका नाम बताया जाता है।

अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके (File Photo)

कैसे हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत?

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत एक सुप्रीम कोर्ट की कथित टिप्पणी के बाद हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फर्जी डिग्री मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि कुछ लोग “कॉकरोचों की तरह” सिस्टम में घुस जाते हैं। बाद में कोर्ट की तरफ से सफाई दी गई कि यह टिप्पणी बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं थी, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो चुकी थी।

अभिजीत ने इसी माहौल को पकड़ते हुए 16 मई को एक्स (X) पर मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया  “क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” इसके बाद उन्होंने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से वेबसाइट और गूगल फॉर्म शुरू कर दिया।

कौन हो सकते हैं पार्टी में शामिल ?

इस पार्टी की सबसे मजेदार बात इसकी सदस्यता की शर्तें हैं। इसमें खुद को बेरोजगार, आलसी, “क्रोनिकली ऑनलाइन” और “प्रोफेशनल दुखड़ा रोने वाला” बताने वालों को शामिल होने की बात कही गई। यही वजह है कि बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते चले गए।

धीरे-धीरे यह मजाक सिर्फ मीम्स तक सीमित नहीं रहा। बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर यह ऑनलाइन आंदोलन चर्चा का विषय बन गया। कई नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस व्यंग्यात्मक अभियान का समर्थन किया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।