महिला से छेड़छाड़ के विरोध के बाद हमला
BJP Lawyer Attacked Malda West Bengal: मालदा: महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाना एक भाजपा नेता को भारी पड़ गया। मालदा जिले के चाँचल थाना क्षेत्र के आशापुर इलाके में रविवार दोपहर स्थानीय भाजपा नेता और अधिवक्ता किरण साहा पर धारदार चापर से हमला किया गया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल वे मालदा मेडिकल कॉलेज हासपाताल में चिकित्सा अधीन हैं।
घटना की पृष्ठभूमि कुछ महीने पुरानी है। आरोप है कि इलाके में हबीबुर रहमान नामक व्यक्ति ने एक महिला को प्रकाश्य में उत्पीड़ित किया था। उस घटना का विरोध करने के बाद किरण साहा ने हबीबुर रहमान के विरुद्ध चाँचल थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उसी शिकायत का बदला लेने के लिए रविवार को खुलेआम किरण साहा पर चापर से हमला किया गया।



आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर सड़क जाम
गंभीर हालत में किरण साहा को पहले चाँचल सुपर स्पेशिएलिटी हास्पिटल ले जाया गया। वहाँ हालत नाज़ुक पाए जाने पर उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज हासपाताल रेफर कर दिया गया।
इस हमले की खबर फैलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी की माँग को लेकर उन्होंने चाँचल–आशापुर राज्य राजमार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही चाँचल थाना इंचार्ज जयदेव घोष मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रण में लाया। बाद में मालदा जिला भाजपा के सहायक अध्यक्ष रतन दास समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुँचकर घायल किरण साहा का हालचाल जाना।
पुलिस मामले की जाँच कर रही है और अभियुक्त हबीबुर रहमान की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।



रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल