जरीपटका की घटना के बाद इलाके में बढ़ी चिंता
Nagpur Jaripatka Daylight Attack Woman Injured Police Action Question: नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर के जरीपटका परिसर में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साधवानी परिवार के कुछ लोगों ने दामवानी परिवार पर लोहे की रॉड, घन और लाठियों से खुलेआम हमला कर दिया।
इस हमले में दामवानी परिवार की एक महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी
घटना को कई घंटे बीत जाने के बावजूद जरीपटका पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुलेआम इलाके में घूम रहे हैं, जिससे पीड़ित दामवानी परिवार दहशत में है।
स्थानीय लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं और त्वरित कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।
फिलहाल मामला जरीपटका पुलिस थाने के अंतर्गत दर्ज है। पीड़ित परिवार की ओर से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की माँग की जा रही है। आगे की कार्रवाई और पुलिस का आधिकारिक बयान अपेक्षित है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र