नागपुर में लगातार बिजली कटौती पर विकास ठाकरे ने महावितरण को घेरा

Nagpur Power Cut Vikas Thakre Protest: नागपुर में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती को लेकर विधायक विकास ठाकरे ने महावितरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त बिजली उत्पादन और ज़ीरो लोडशेडिंग शुल्क के बावजूद लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई इलाकों में लंबे समय से बिजली संकट जारी है। सुधार नहीं होने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विषयसूची
नागपुर में बिजली संकट से लोगों की बढ़ी परेशानी
Nagpur Power Cut Vikas Thakre Protest: नागपुर | जब शहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है, तब नागपुर के दर्जनों मोहल्लों में घंटों बिजली गायब रहती है। यह तब हो रहा है जब नागपुर जिले की बिजली उत्पादन क्षमता 3,530 मेगावॉट है और महावितरण पिछले दो वर्षों में ₹1,000 करोड़ के बुनियादी ढांचे के कार्य का दावा कर चुका है।
इसी स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक विकास ठाकरे ने महावितरण के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और तत्काल 24×7 निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की।

ज़ीरो लोडशेडिंग शुल्क, फिर भी अंधेरा
वर्ष 2009 से नागपुरवासियों से “ज़ीरो लोडशेडिंग” के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। बावजूद इसके, पश्चिम नागपुर सहित शहर के कई हिस्सों में बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रही।
ज़ीरो लोडशेडिंग शुल्क के बावजूद क्यों हो रही कटौती?
झिंगाबाई टाकळी, दाभा, बोरगांव, गिट्टीखदान, सदर, छावनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, गोरेवाड़ा, रविनगर, अंबाझरी, फुटाला और सीताबर्डी इन सभी क्षेत्रों के नागरिक दिन-रात की बिजली बाधाओं से परेशान हैं और उनमें भारी रोष व्याप्त है।
आंदोलन की चेतावनी
विधायक ठाकरे ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे नागरिकों के साथ मिलकर तीव्र जनआंदोलन करेंगे। महावितरण की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

