नागपुर में छत्तीसगढ़ी समाज पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन

Chhattisgarhi Samaj Comment Protest Nagpur: नागपुर में सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ी समाज के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में संपूर्ण छत्तीसगढ़ी समाज के लोगों ने कलमना पुलिस स्टेशन पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।
विषयसूची
छत्तीसगढ़ी समाज में टिप्पणी को लेकर बढ़ी नाराजगी
Chhattisgarhi Samaj Comment Protest Nagpur: नागपुर। सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ी समाज के विरुद्ध की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी को लेकर नागपुर का संपूर्ण छत्तीसगढ़ी समाज आज कलमना पुलिस स्टेशन पहुँचा और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री प्रवीण काले को ज्ञापन सौंपा।
मामला डिप्टी सिग्नल स्थित ‘स्वर्गीय बहरीनबाई सोनबोईर माजी उपमहापौर उड़ान पुल’ के एक सुंदर वीडियो से जुड़ा है। इस वीडियो पर कुछ असामाजिक तत्वों ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं, जिससे समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया।

पुलिस स्टेशन पहुंचकर समाज ने सौंपा ज्ञापन
समाज के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने एकजुट होकर इस कृत्य की कड़ी निंदा की। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी समाज के अनेक प्रतिनिधि और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सभी की नजरें कलमना पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

