जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की मौत, 25 से अधिक को किया गया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की मौत
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की मौत (pic Credit- News bite hindi)

मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। धुएं से भरे वार्ड में मची अफरा-तफरी के बीच 25 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया, लेकिन चार मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

Updated:

Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आज गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। ब्रह्मपुरा थाना के समीप स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक आग लगने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दम घुटने से 4 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिला प्रशासन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि मौत के आंकड़े बढ़ भी सकते हैं. घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

सुबह करीब 3:40 बजे आईसीयू वार्ड से उठा धुआं

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 3:40 बजे आईसीयू वार्ड में लगी एक मशीन से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। देखते ही देखते धुआं पूरे वार्ड में फैल गया। उस समय आईसीयू में कई गंभीर मरीज भर्ती थे। धुएं के कारण मरीजों और उनके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल कर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

 घंटों तक चला रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने आईसीयू की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी झुलस गए।

रेस्क्यू के बाद मरीजों को शहर के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

 हादसे में चार मरीजों की मौत

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि हादसे में चार मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड के रतनपुर गांव निवासी शशांक कुमार, शिवहर जिले के तरियानी छपरा के विसंभरपुर निवासी उदय कुमार, मुजफ्फरपुर के कथैया थाना क्षेत्र के बिसतौलिया गांव निवासी गीता देवी तथा मीनापुर के गोरीगामा निवासी कृष्णनंदन सिंह के रूप में हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में आईसीयू में मौजूद एक मशीन से धुआं निकलने की बात सामने आई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और FSL टीम तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।