जरूर पढ़ें

खेसारी लाल यादव के शो में मची भगदड़, लाखों की भीड़ पर हुआ लाठीचार्ज, देखिए VIDEO

खेसारी लाल यादव के शो में मची भगदड़, लाखों की भीड़ पर हुआ लाठीचार्ज
खेसारी लाल यादव के शो में मची भगदड़, लाखों की भीड़ पर हुआ लाठीचार्ज (Pic Credit- X @govindprataps12)

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। स्टेज पर जूते-चप्पल फेंके गए, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली। गनीमत रही की इस भगदड़ में किसी की जान नहीं गयी.

Updated:

Khesari Lal Yadav Show Stampede: बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित एक पशु मेले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम शुरू होने वाला था। लोगों की भारी भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी, लेकिन कुछ ही देर में माहौल बेकाबू हो गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अंत में हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. राहत की खबर है कि इस भगदड़ में अब तक किसी के जान को नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है.

लोगों ने स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल

यह कार्यक्रम गरहा थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया था, जहां पूर्व मंत्री रामसूरत राय के पशु मेले में खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था। खेसारी लाल जैसे ही स्टेज पर पहुंचे और गाना शुरू किया, भीड़ अचानक उग्र हो गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि कुछ लोगों ने स्टेज की ओर जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए, जिससे माहौल और बिगड़ गया।

खेसारी लाल यादव सुरक्षित 

स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत खेसारी को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं दूसरी तरफ, भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, भगदड़ के दौरान कई लोग गिर पड़े, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने या किसी की जान जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भगदड़ के कई वीडियो हो रहे वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ ही मिनटों में एक उत्सव का माहौल डर और अफरा-तफरी में बदल गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए, कुछ आपस में भिड़ते दिखे, तो वहीं पुलिस उपद्रवियों को काबू में करने की कोशिश करती रही।

उमड़ी थी 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे, जिससे भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया। यह पहली बार नहीं है जब इस मेले में अव्यवस्था देखने को मिली हो। इससे पहले भी यहां थिएटर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आ चुका है, जिसने पहले ही सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।