जरूर पढ़ें

रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, राम बने रणबीर कपूर की झलक के साथ रावण के किरदार में दिखे यश

रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, राम बने रणबीर कपूर की झलक के साथ रावण के किरदार में दिखे यश
रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, राम बने रणबीर कपूर की झलक के साथ रावण के किरदार में दिखे यश (Pic Credit- YT @WorldOfRamayana)

‘रामायण’ के टीजर ने रिलीज होते ही हलचल मचा दी। रणबीर कपूर के राम रूप की झलक जहां दिल जीत रही है, वहीं यश के रावण अवतार ने रहस्य बढ़ा दिया है। खास बात है कि बिना किसी डायलॉग के यह टीजर फैंस को बेहद पसन्द आ रहा है।

Updated:

Ramayana Teaser Release: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रामायण का पहला टीजर ‘रामा ग्लिम्प्स’ रिलीज कर दिया गया। आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर टीज़र रिलीज़ किया गया। जैसे ही यह टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। खास बात ये है कि टीजर में कोई डायलॉग नहीं है, फिर भी इसका असर ऐसा है कि देखने वाला हर फ्रेम में खो जाता है। सिर्फ ‘राम’ नाम की गूंज पूरे माहौल को भावुक और भव्य बना देती है।

भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर

इस टीजर का सबसे बड़ा आकर्षण हैं रणबीर कपूर, जो भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक बेहद शांत, संयमित और दिव्य दिखाया गया है। रणबीर को इस रूप में देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। चेहरे के भाव से लेकर उनकी बॉडी लैंग्वेज तक, हर चीज में उन्होंने इस किरदार को जीने की कोशिश की है। टीजर में उनकी छोटी-छोटी झलकियां ही दर्शकों का दिल जीतने के लिए काफी हैं।

रावण के किरदार में यश 

वहीं, टीजर में एक और खास चीज है रावण की झलक, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं और उनकी एंट्री को काफी सस्पेंस में रखा गया है। करीब 2 मिनट 12 सेकंड पर उनकी पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें उन्हें पीछे से दिखाया गया है। बस इतनी सी झलक ने ही फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक

टीजर में दिखाए गए विजुअल्स और VFX भी काफी शानदार हैं। पुष्पक विमान से लेकर युद्ध के दृश्य तक, हर फ्रेम बड़े स्तर पर बनाया गया है। यही वजह है कि इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद खुलासा किया था कि दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है, जो इसे एक ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने का संकेत देता है।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है और इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस दिवाली पर आएगा, जबकि दूसरा अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।