जरूर पढ़ें

Nagpur News: कामगार नगर के खाली प्लॉट में फर्नीचर के कचरे में लगी आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Nagpur Kamgar Nagar furniture waste fire: कामगार नगर के खाली प्लॉट में फर्नीचर के कचरे में लगी आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
Nagpur Kamgar Nagar furniture waste fire: कामगार नगर के खाली प्लॉट में फर्नीचर के कचरे में लगी आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Kamgar Nagar furniture waste fire: नागपुर के कामगार नगर इलाके में फैसिलिटी पैनल प्रोडक्ट फर्नीचर कंपनी के पीछे स्थित खाली प्लॉट में जमा फर्नीचर के कचरे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही सुगत नगर फायर स्टेशन की टीम तीन मिनट में मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। समय पर कार्रवाई से आसपास के मकानों को संभावित नुकसान से बचा लिया गया।

Updated:

कामगार नगर में आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी

Nagpur Kamgar Nagar furniture waste fire: नागपुर के कामगार नगर इलाके में फैसिलिटी पैनल प्रोडक्ट फर्नीचर कंपनी के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट में जमा फर्नीचर के कचरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें ऊंची उठते देख आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया।

समय पर पहुंची दमकल, बड़ा हादसा टला

सूचना मिलते ही सुगत नगर फायर स्टेशन से दमकल वाहन महज 3 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गया। टीम ने तुरंत पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। अग्नि मिशन प्रमुख कपिल पारवे ने बताया कि त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया, “यहां डेकोरेशन का काम है और मकान बिल्कुल आग वाली जगह से सटा हुआ है। आग इतनी तेज़ थी कि अगर फायर ब्रिगेड 5 मिनट भी लेट होती तो मेरा घर चपेट में आ जाता। शुक्र है समय रहते आग बुझ गई।”

लंबे समय से जमा था कचरा

अग्नि मिशन प्रमुख कपिल पारवे के अनुसार, उस प्लॉट में लंबे समय से फर्नीचर का कचरा और गंदगी जमा थी, जो इस आग का मुख्य कारण बनी। कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्रशासन की ओर से अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।

अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।

वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।

भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।