Kolkata News: पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के संदेश के साथ न्यूटाउन में साइकिल रैली का आयोजन

Newtown Cycle Rally Environment Awareness: न्यूटाउन में इस्कॉन की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ प्रकृति के संदेश के साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री दिलीप घोष और विधायक पीयूष कनोरिया ने भाग लिया तथा स्वयं साइकिल भी चलाई। राधा कृष्ण मंदिर में पूजा के बाद शुरू हुई यह रैली लगभग 200 साइकिलों के साथ इको पार्क में समाप्त हुई।
विषयसूची
पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली
Newtown Cycle Rally Environment Awareness: न्यूटाउन/उत्तर 24 परगना। प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से इस्कॉन की ओर से एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राज्य के मंत्री दिलीप घोष और राजारहाट न्यूटाउन के विधायक पीयूष कानोड़िया ने भाग लिया।
रैली की शुरुआत न्यूटाउन स्थित इस्कॉन के राधा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंत्री दिलीप घोष और विधायक पीयूष कानोड़िया ने स्वयं साइकिल चलाकर इस पर्यावरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

न्यूटाउन से इको पार्क तक पहुंची करीब 200 साइकिलों की यात्रा
न्यूटाउन इस्कॉन मंदिर से करीब 200 साइकिल सवारों ने एक साथ रैली में हिस्सा लिया। यह रैली इको पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
इस आयोजन का मकसद आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और साइकिल जैसे प्रदूषणमुक्त यातायात साधन को बढ़ावा देना था।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

