Kolkata News: बेहाला में विश्व साइकिल दिवस पर निकली रैली, पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

World Bicycle Day Behala cycle rally: विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के युवा कल्याण और खेल विभाग की पहल पर बेहाला में साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली सेन पल्ली पार्क से शुरू होकर बीजी प्रेस होते हुए वापस वहीं समाप्त हुई। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और साइकिल उपयोग का संदेश दिया।
विषयसूची
विश्व साइकिल दिवस पर बेहाला में निकली जागरूकता रैली
World Bicycle Day Behala cycle rally: पश्चिम बंगाल सरकार के युवा कल्याण एवं खेल विभाग की ओर से कोलकाता के बेहाला में विश्व साइकेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साइकेल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री एवं बेहाला पश्चिम के विधायक इंद्रनील खाँ, बेहाला पश्चिम विधानसभा के विधायक शंकर शिकदार तथा कोलकाता नगर निगम की कमिश्नर स्मिता पांडे समेत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रैली सेन पल्ली पार्क से शुरू हुई और बीजी प्रेस होते हुए पुनः सेन पल्ली पार्क पर समाप्त हुई। मंत्री इंद्रनील खाँ, विधायक शंकर शिकदार और कमिश्नर स्मिता पांडे ने स्वयं निगम अधिकारियों के साथ साइकेल चलाकर इस रैली में भाग लिया।



पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
यह कार्यक्रम पर्यावरण के अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा आम जनता के बीच साइकेल उपयोग के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

