JAC 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इसी सप्ताह इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकती है। परीक्षा में शामिल करीब 3.75 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होते ही न सिर्फ छात्रों के अंक सामने आएंगे, बल्कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम की टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत भी घोषित किया जाएगा।
यहां देख सकेंगे रिजल्ट
झारखंड बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा छात्र jacresults.com, jacportal.in जैसे पोर्टल्स पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। डिजीलॉकर के माध्यम से भी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी, जिससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और रोल कोड पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी अपना स्कोर चेक कर सकें। कई बार वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से दिक्कत होती है, इसलिए जरूरी है कि जरूरी डिटेल पहले से सुरक्षित हो।
ऐसे चेक करें JAC 12th Result 2026
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसके बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।