जरूर पढ़ें

अल्लू अर्जुन की ‘RAAKA’ का फर्स्ट लुक रिलीज, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

अल्लू अर्जुन की ‘RAAKA’ का फर्स्ट लुक रिलीज, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
अल्लू अर्जुन की ‘RAAKA’ का फर्स्ट लुक रिलीज, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज (Pic Credit- IG @alluarjunonline)

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर रिलीज हुआ, जिसने फैंस को चौंका दिया। दमदार और रहस्यमयी लुक सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है और अभी से जबरदस्त चर्चा में है।

Updated:

RAKKA: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए उनका 44वां जन्मदिन इस बार बेहद खास बन गया। लंबे समय से जिस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था, आखिरकार उसका पहला पोस्टर सामने आ गया है। पहले ‘AA22xA6’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म को अब नया टाइटल मिल गया है ‘राका’। मेकर्स ने फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म का नाम भी कंफर्म कर दिया है।

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जैसे बाढ़ आ गई। ‘सन पिक्चर्स’ के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जैसे ही पोस्टर शेयर हुआ, कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आने लगे। फैंस अल्लू अर्जुन के इस नए अंदाज को देखकर हैरान भी हैं और एक्साइटेड भी।

रहस्यमयी अंदाज में अल्लू अर्जुन का लुक

पोस्टर में अल्लू अर्जुन का जो लुक सामने आया है, वो उनके अब तक के करियर से बिल्कुल अलग नजर आता है। आधा चेहरा रहस्यमयी अंदाज में छिपा हुआ, नुकीले नाखून, गहरी काली आंखें और घनी मूंछें सब मिलकर उनके किरदार को एक खतरनाक और दमदार रूप दे रहे हैं। उनका ये भेड़ियानुमा लुक फिल्म के डार्क और इंटेंस थीम की झलक देता है।

पहली बार दिखेगी दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी

इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं एटली, जो अपनी बड़े पैमाने की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि ‘राका’ को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। खास बात यह भी है कि इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी साथ नजर आएगी। यह नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनने वाली है।

कब रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने इससे पहले एक टीज़र पोस्टर भी शेयर किया था, जिसमें अंधेरे बैकग्राउंड को चीरते हुए भेड़िये जैसे नाखून दिखाई दे रहे थे। इससे फिल्म के एक्शन और सस्पेंस से भरे माहौल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों के मुताबिक ‘राका’ साल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। फिलहाल, इस फर्स्ट लुक ने ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। अब सभी की नजरें इस फिल्म से जुड़ी अगली बड़ी अपडेट पर टिकी हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।