जरूर पढ़ें

‘झालमुड़ी’ पर सियासत गरम, पीएम मोदी ने कहा “मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी”

‘झालमुड़ी’ पर सियासत गरम, पीएम मोदी ने कहा “मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी”
‘झालमुड़ी’ पर सियासत गरम, पीएम मोदी ने कहा “मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी”

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी को लेकर TMC पर तंज कसा, जिससे सियासत गरमा गई। उनके वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी ने इसे नाटक बताया। झालमुड़ी और मछली अब चुनावी मुद्दा बन गए हैं, जहां BJP और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Updated:

PM Narendra Modi: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक चुनावी रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसते हुए ‘झालमुड़ी’ का जिक्र किया, जो अब सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।

प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैंने झालमुड़ी खाई, लेकिन उसकी झाल यानी मिर्ची TMC को लगी है।” उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद लोगों के बीच हंसी और तालियों की गूंज सुनाई दी। यह टिप्पणी उस समय आई है जब राज्य में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है और हर दल मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटा है।

पीएम मोदी ने खायी थी झालमुड़ी

दरअसल, हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने एक स्थानीय दुकान से झालमुड़ी खरीदी और खाई थी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर करोड़ों व्यूज मिलने के बाद यह वीडियो आम जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया। यही वजह है कि पीएम मोदी ने अपनी रैली में इस मुद्दे को जोड़कर राजनीतिक तंज कसा।

सीएम ममता ने कहा- पीएम को मछली खानी चाहिए

हालांकि, इस पर सत्ताधारी TMC ने भी पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘नाटक’ करार देते हुए कहा कि यह सिर्फ दिखावा था और जो झालमुड़ी पीएम ने खाई, वह असली नहीं थी। उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री बंगाल की संस्कृति को समझना चाहते हैं, तो उन्हें मछली खानी चाहिए और जरूरत पड़ी तो वह खुद बनाकर खिलाएंगी।

बंगाल में झालमुड़ी और मछली का महत्व

दरअसल, बंगाल में झालमुड़ी और मछली सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि यहां की संस्कृति और पहचान का हिस्सा हैं। चुनावी माहौल में अब ये खान-पान की चीजें भी राजनीतिक मुद्दा बनती नजर आ रही हैं। Bharatiya Janata Party और TMC के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जहां TMC ने बीजेपी पर खान-पान की आजादी छीनने का आरोप लगाया है, जबकि बीजेपी ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।