अमृत पर्यटन योजना से पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
Amrit Paryatan entrepreneurship skill development program: नागपुर, 1 जून। महाराष्ट्र शासन की अमृत संस्था द्वारा संचालित “अमृत पर्यटन” पहल के तहत पर्यटन क्षेत्र के उद्यमियों के लिए उद्यमिता कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 2 जून को सुबह 11 बजे अमृत नागपुर विभागीय कार्यालय, 80-बी, शिवाजीनगर, नागपुर में आयोजित होगा।
कौन ले सकता है भाग?
इस कार्यक्रम में टूर एवं ट्रैवल्स व्यवसायी, टूरिस्ट गाइड, कुक एवं कैटरर्स, होमस्टे और रिसॉर्ट संचालक, पर्यटन सेवा प्रदाता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन से जुड़े उद्यमी भाग ले सकते हैं।
उद्यमियों को व्यवसाय और रोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिलेगी
प्रशिक्षण के दौरान व्यवसाय स्थापना एवं विस्तार, प्रभावी व्यवसाय योजना, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राहक प्रबंधन, वित्तीय नियोजन, ब्रांडिंग तथा पर्यटन क्षेत्र की नई व्यावसायिक संभावनाओं पर जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सहायता के बारे में भी बताया जाएगा। अनुभवी विशेषज्ञ और सफल उद्यमी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
योजना का उद्देश्य
अमृत पर्यटन योजना का लक्ष्य महाराष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना, स्थानीय रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना और उद्यमियों को सशक्त बनाना है। इच्छुक युवाओं एवं उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।
संपर्क करें: 9112228773 | 7972797432 | 9156368686
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र