Rashtra Bharat Logo

Photos: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास दो कारों की टक्कर, तेज रफ्तार हादसे में चालक घायल

Photos: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास दो कारों की टक्कर, तेज रफ्तार हादसे में चालक घायल
(Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता में चिंगड़ीघाटा से न्यू टाउन मार्ग पर सेक्टर फाइव मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर में गंभीर हादसा हुआ। SUV चालक युवती के नशे में होने की आशंका है। दोनों चालक घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

कोलकाता: चिंगड़ीघाटा से सेक्टर फाइव मेट्रो स्टेशन होते हुए न्यू टाउन जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो कारों की टक्कर में भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन सेक्टर फाइव मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फ्लाईओवर से तेज रफ्तार में उतरकर न्यू टाउन की ओर जा रहे थे।

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास कार हादसे में चालक घायल। पुलिस को शराब पीकर ड्राइविंग का शक, न्यू टाउन मार्ग पर टक्कर।
(Photo: RB / Ekbal)

Kolkata Sector V car accident:

मेट्रो स्टेशन पार करने के बाद यू-टर्न लेते समय सड़क पर पुलिस द्वारा लगाए गए गार्ड रेल के कारण रास्ता संकरा हो गया था। इसी दौरान एक ऐप कैब ने अचानक गति धीमी कर दी। पीछे से आ रही एक लग्जरी SUV, जिसे एक युवती चला रही थी, ने तेज रफ्तार में कैब को जोरदार टक्कर मार दी।

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास कार हादसे में चालक घायल। पुलिस को शराब पीकर ड्राइविंग का शक, न्यू टाउन मार्ग पर टक्कर।

टक्कर के बाद SUV अनियंत्रित होकर फुटपाथ के डिवाइडर पर चढ़ गई और एक पेड़ तथा लाइट पोल के बीच फंसकर आड़ी स्थिति में रुक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Kolkata Sector V car accident: इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रेकरेन वैन की मदद से दोनों वाहनों को हटाकर सड़क से किनारे किया। हादसे में कैब चालक और निजी वाहन की चालक युवती घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास कार हादसे में चालक घायल। पुलिस को शराब पीकर ड्राइविंग का शक, न्यू टाउन मार्ग पर टक्कर।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में SUV चला रही युवती के नशे में होने की आशंका है। उनके ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की प्रक्रिया की जाएगी।’

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास कार हादसे में चालक घायल। पुलिस को शराब पीकर ड्राइविंग का शक, न्यू टाउन मार्ग पर टक्कर।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास कार हादसे में चालक घायल। पुलिस को शराब पीकर ड्राइविंग का शक, न्यू टाउन मार्ग पर टक्कर।

Kolkata Sector V car accident: कोलकाता सेक्टर फाइव मेट्रो के पास कार हादसे में चालक घायल। पुलिस को शराब पीकर ड्राइविंग का शक, न्यू टाउन मार्ग पर टक्कर।

REPORTER BYLINE:
रिपोर्ट: Ekbal, Kolkata

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।