Rashtra Bharat Logo

Nagpur Heat Wave Alert: नागपुर में 18 अप्रैल को हीट वेव का येलो अलर्ट, जिला प्रशासन ने नागरिकों से बरतने को कहा ये जरूरी सावधानियां

Nagpur Heat Wave Alert: नागपुर में 18 अप्रैल को हीट वेव का येलो अलर्ट, जिला प्रशासन ने नागरिकों से बरतने को कहा ये जरूरी सावधानियां
(Image: Freepik)

Nagpur Heat Wave Alert: नागपुर में भारतीय मौसम विभाग ने 18 अप्रैल 2026 के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। कमजोर वर्गों का विशेष ध्यान रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत इलाज कराने को कहा गया है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

नागपुर: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नागपुर जिले के लिए 18 अप्रैल 2026 को हीट वेव (लू) का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Nagpur Heat Wave Alert

क्या करें: तेज धूप में, विशेषकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। हर आधे घंटे में पानी पीएं, प्यास न लगे तब भी। बाहर जाते समय छाता, टोपी या सफेद दुपट्टे से सिर ढकें। हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखें। शरीर में पानी की कमी होने पर ORS, नींबू पानी, छाछ या लस्सी लें।

किनका रखें विशेष ध्यान: गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों का खास खयाल रखें।


Also Read: हीट स्ट्रोक से बचने के 8 आसान घरेलू उपाय, गर्मी में ऐसे रखें खुद को सुरक्षित


क्या न करें: बासी भोजन और अधिक प्रोटीनयुक्त आहार से बचें। दोपहर के समय चाय, कॉफी, शराब और ठंडे पेय से परहेज करें।

Nagpur Heat Wave Alert: हीट स्ट्रोक की स्थिति में व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं। चक्कर आने या अस्वस्थ महसूस होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।


रिपोर्ट: Jassi, नागपुर


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।