Rashtra Bharat Logo
Banner

Nagpur News: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच

Nagpur News: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच
Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: नागपुर जिले के कन्हान में शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पार कर रहे छह हिरण तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षित रास्ते बनाने की मांग की।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: नागपुर जिले के कन्हान नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कन्हान रेलवे स्टेशन के समीप तुकाराम नगर के पास सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरणों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से सभी छह हिरण गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी और वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मृत हिरणों का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच
Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच (Photo: RB / Jassi)

छह हिरणों की मौत के बाद जांच शुरू

स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए रेलवे प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि वन क्षेत्रों से गुजरने वाले रेल मार्गों पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए जाएं। उनकी मांग है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में ट्रेनों की गति नियंत्रित की जाए, चेतावनी संकेत लगाए जाएं और वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष कॉरिडोर या अंडरपास जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं।

वन विभाग द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

वन विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही तय होगा कि इस रेलमार्ग पर वन्यजीव सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच
Nagpur Kanhan Train Hit Six Deer Death: कन्हान में ट्रेन की चपेट में आने से छह हिरणों की मौत, वन विभाग ने शुरू की जांच (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।