Rashtra Bharat Logo

South 24 Parganas News: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई

South 24 Parganas News: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)

Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में सांसद अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर अवैध निर्माण के आरोप के बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। इससे पहले 15 जुलाई को सुनवाई के लिए दो नोटिस जारी किए गए थे। मौके पर पुलिस, केंद्रीय बल, दमकल विभाग और प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अवैध निर्माण के आरोप में प्रशासन की कार्रवाई

Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रशासन ने इस भवन को गिराने का फैसला लिया है, क्योंकि इसके अवैध रूप से बनाए जाने की शिकायत मिली थी।

प्रशासन के पास शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई थी। बताया गया है कि 15 जुलाई को अवैध निर्माण के आरोप में सुनवाई के लिए प्रशासन की ओर से दो अलग-अलग नोटिस भेजे गए थे।

मौके पर संवाददाता की मौजूदगी में देखा गया कि कार्यालय को चारों तरफ से पुलिस और केंद्रीय बलों ने घेर रखा है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)

सुरक्षा के बीच कार्यालय पर चली बुलडोजर कार्रवाई

बुलडोजर चलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ता मौके पर जमा होकर इस कार्रवाई का जश्न मनाते नजर आए।

फिलहाल भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है और प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात है। आने वाले दिनों में इस मामले में तृणमूल कांग्रेस और सांसद अभिषेक बनर्जी की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।

Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई
Abhishek Banerjee Amtala Office Bulldozer: आमतला में अभिषेक बनर्जी के पांच मंजिला कार्यालय पर बुलडोजर, अवैध निर्माण के आरोप में कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।