Rashtra Bharat Logo
Banner

Nagpur News: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग

Nagpur News: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)

Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: नागपुर के रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम नागपुर नागरिक संघ के अध्यक्ष रवि वाघमारे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी विश्वनाथ और श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने की मांग की। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट भूमिका लेने और जनभावनाओं के अनुरूप पहल करने की अपील की।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

रामनगर मंदिर में उद्धव-आदित्य ठाकरे भावविभोर, प्रतिमाओं का इतिहास जाना

Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: नागपुर के रामनगर स्थित श्रीराम मंदिर में हाल ही में रामरक्षा पाठ, भीमरूपी स्तोत्र, श्रीगणेश, भगवान श्रीराम तथा हनुमानजी की आरती श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित शिवसैनिकों ने मंदिर परिसर में पूर्ण अनुशासन और मर्यादा का परिचय दिया।

मंदिर दर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं को देखकर भावविभोर हो गए। बताया जाता है कि ये प्रतिमाएं छत्रपति शिवाजी महाराज के गुरु समर्थ रामदास स्वामी के चाफल स्थित मंदिर की प्रतिमाओं के समान हैं।

Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)

मंदिर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराव पुराणिक जब जयपुर गए थे, उसी समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी (एम. एस. गोलवलकर) भी वहां मौजूद थे। कहा जाता है कि उन्हीं की प्रेरणा से इन प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया। वर्ष 1958 में धरमपेठ क्षेत्र के रामभक्तों ने छोटे स्वरूप में इस मंदिर का निर्माण किया था, जो बाद में समाज के सहयोग से भव्य रूप में विकसित हुआ। स्थापना की मूल प्रतिमाएं रामनगर निवासी राजाभाऊ देशपांडे के पास सुरक्षित हैं। वर्तमान प्रतिमाओं की स्थापना 1965 में हुई थी।

Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)

रवि वाघमारे की अपील – “काशी-मथुरा मुक्ति आंदोलन में शिवसेना ले पहल

पश्चिम नागपुर नागरिक संघ के अध्यक्ष रवि वाघमारे ने कहा, “एक रामभक्त होने के नाते मेरी शिवसेना से अपेक्षा है कि वह काशी विश्वनाथ मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े मुक्ति आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाए। मैं उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि वे इस विषय पर स्पष्ट भूमिका लेकर आंदोलन का नेतृत्व करें।”

उन्होंने “अयोध्या तो झांकी है, काशी और मथुरा अभी बाकी हैं” नारे को सार्थक दिशा देने की अपील दोहराई।

Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग
Nagpur Shiv Sena Kashi Mathura temple movement: उद्धव ठाकरे की शिवसेना से काशी और मथुरा आंदोलन में पहल करने की मांग (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।