जरूर पढ़ें

पश्चिम बंगाल में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल सफल संगठन का दावा, 12 साथी हिरासत में, महिला कार्यकर्ता पर हमले का आरोप

West Bengal government employees strike DA demand: पश्चिम बंगाल में कर्मचारी हड़ताल को संयुक्त मंच ने सफल बताया
West Bengal government employees strike DA demand: पश्चिम बंगाल में कर्मचारी हड़ताल को संयुक्त मंच ने सफल बताया (File Photo)

West Bengal government employees strike DA demand: पश्चिम बंगाल में कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि राज्य में हुई हड़ताल सफल रही और कई सरकारी दफ्तरों का काम प्रभावित हुआ। मंच ने सरकार के 90 से 100 प्रतिशत उपस्थिति के दावे पर सवाल उठाए और आंदोलन के दौरान कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं की जांच की मांग की।

Updated:

पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों की हड़ताल को संयुक्त मंच ने बताया सफल

West Bengal government employees strike DA demand: कोलकाता। संगामी युक्थ मंच ने आज की हड़ताल को पूरी तरह सफल घोषित किया है। मंच के प्रवक्ता भास्कर घोष ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोलकाता हाईकोर्ट, सरकारी स्कूल-कॉलेज, जिला अदालतें और कई सरकारी विभाग पूरी तरह ठप रहे। कोलकाता सहित जिलों की सड़कें सूनी रहीं।

भास्कर घोष ने कहा, “अचल हो पड़ा राज्य-टाकि सचल करार जन्य, आज आमरा राज्य-टाकि अचल कोरलाम।” (जो राज्य रुक गया है, उसे चलाने के लिए आज हमने राज्य को रोका।) उन्होंने कहा कि DA से जुड़ी यह लड़ाई पश्चिम बंगाल के तमाम मेहनतकश लोगों की है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

सरकारी नोटिफिकेशन को बताया ‘गैरकानूनी’

प्रेस वार्ता में मंच ने कहा, सरकार के 90–100 प्रतिशत उपस्थिति के दावे पर उठे सवाल

राज्य के वित्त विभाग ने कल एक निर्देश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे, कोई भी कैजुअल लीव या अन्य छुट्टी मंजूर नहीं होगी और अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। मंच ने इस नोटिफिकेशन को “गैरकानूनी” करार दिया और प्रतीकात्मक रूप से फाड़ दिया।

12 साथी हिरासत में, महिला कार्यकर्ता पर हमले का गंभीर आरोप

हड़ताल के दौरान 12 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा, खाद्य भवन में एक गंभीर घटना सामने आई है। मंच के अनुसार, सुबीर घोष नामक एक कर्मचारी ने आंदोलनकारी महुआ पाल को एकांत स्थान पर खींच ले जाकर उनके पेट में लात मारी और गुप्तांग पर चोट पहुंचाई। मंच ने कहा कि इस घटना के सारे फुटेज उनके पास हैं और वे “यथोचित कार्रवाई” करेंगे।

नबान्न के दावों को बताया झूठ

राज्य सरकार के नबान्न कार्यालय ने 90-100% उपस्थिति का दावा किया, जिसे मंच ने “मिथ्याचार” बताया। भास्कर घोष ने कहा कि IPAC से जुड़े लोग यह आंकड़े फैला रहे हैं। उन्होंने तृणमूल नेता कुणाल घोष की प्रतिक्रिया का भी हवाला दिया और कहा कि “कुणाल घोष की प्रतिक्रिया ने खुद साबित कर दिया कि हड़ताल सफल रही और सरकार विफल।”

मंच ने स्पष्ट किया कि DA की मांग को लेकर संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में अगले कदम की घोषणा की जाएगी।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब वरिष्ठ पत्रकार और संवाददाता हैं, जो राष्ट्र भारत में महाराष्ट्र और कोलकाता से क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से जुड़े विषयों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। उन्हें जमीनी पत्रकारिता, प्रशासनिक मामलों और समसामयिक घटनाक्रमों की गहरी समझ है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, शोध आधारित और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित होती है, जिससे पाठकों को विश्वसनीय और स्पष्ट जानकारी प्राप्त होती है।

अनुभव : पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है। प्रशासनिक कार्यवाहियों, सरकारी नीतियों, राजनीतिक घटनाक्रम और अपराध से जुड़े मामलों की फील्ड कवरेज उनकी प्रमुख पहचान रही है।

वर्तमान भूमिका : राष्ट्र भारत में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में वे क्राइम, राजनीति, खेल और सरकारी नीतियों से संबंधित खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। वे जमीनी सच्चाई को सरल और आम पाठक की भाषा में प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देते हैं।

भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस महाराष्ट्र और कोलकाता रहा है, जहां वे स्थानीय प्रशासन, राजनीतिक गतिविधियों, अपराध और खेल जगत से जुड़े विषयों को करीब से कवर करते हैं। उनकी क्षेत्रीय समझ और फील्ड अनुभव उनकी रिपोर्टिंग को अधिक प्रामाणिक बनाते हैं।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• क्राइम रिपोर्टिंग : अपराध, पुलिस जांच, प्रशासनिक कार्रवाई और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की तथ्यपरक कवरेज।
• राजनीति और शासन : सरकारी नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग।
• खेल पत्रकारिता : खेल जगत की प्रमुख घटनाओं, खिलाड़ियों और प्रतियोगिताओं से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग।
• ग्राउंड रिपोर्टिंग : फील्ड विजिट, स्थानीय स्रोतों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर जमीनी सच्चाई सामने लाना।
• जनहित पत्रकारिता : आम लोगों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक प्रभावों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
तथ्यों की सटीकता, आधिकारिक स्रोतों पर आधारित रिपोर्टिंग और जमीनी अनुभव ने असफ़ी शादाब को एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। क्राइम, राजनीति और प्रशासनिक विषयों पर उनकी निरंतर फील्ड रिपोर्टिंग पाठकों के बीच उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।