31 December 2025 Rashifal: साल का आखिरी दिन केवल कैलेंडर बदलने का नहीं होता, बल्कि आत्ममंथन, अनुभवों और आने वाले कल की तैयारी का अवसर भी होता है। 31 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से खास है। चंद्रमा सुबह मेष राशि में रहेंगे और दोपहर तक वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं, जबकि गुरु मिथुन, शनि मीन और राहु-केतु अपनी-अपनी चाल में आगे बढ़ रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सीधे हमारे मन, निर्णय, स्वास्थ्य और संबंधों पर पड़ता है। आज का दिन कई राशियों के