किसानों के बच्चों के लिए शिक्षा की नई पहल Free MHT-CET coaching for farmers children Shirdi: शिर्डी (अहमदनगर)। श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था ने महाराष्ट्र के आत्महत्या प्रभावित किसान परिवारों के मेधावी बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल की घोषणा की है। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से इन विद्यार्थियों को एमएचटी-सीईटी (MHT-CET) परीक्षा की तैयारी के लिए पूर्णतः निःशुल्क और आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कोचिंग आकाश इंस्टीट्यूट के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा श्री साईबाबा कनिष्ठ महाविद्यालय, शिर्डी में दी जाएगी। योजना की पात्रता: कक्षा 10वीं में