नागपुर, 27 फरवरी। Amrut Peth exhibition Nagpur: अमृत कार्यालय द्वारा स्थानीय नवउद्यमियों को एक सशक्त मंच देने के उद्देश्य से आयोजित ‘अमृत पेठ’ प्रदर्शनी का आज तात्या टोपे हॉल, तात्या टोपे नगर में उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन नागपुर की महापौर नीता ठाकरे के हाथों संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर महापौर ठाकरे ने नवउद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलों से स्थानीय उद्यमियों को अपना व्यवसाय आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है और रोजगार के नए द्वार भी खुलते हैं। उन्होंने ‘अमृत पेठ’ को आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।