Vande Mataram 150 Years Celebration: राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय में हुआ सामूहिक गायन पटना, मसौढ़ी (पुनपुन) से संवाददाता – देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना के उत्कर्ष के प्रतीक राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एस० एम० डी० महाविद्यालय, पुनपुन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) मधुरेन्द्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा एन० सी० सी० कैडेट्स ने पूरे उत्साह से भाग लिया। राष्ट्रभावना के प्रतीक ‘वन्दे मातरम्’ का ऐतिहासिक महत्व