Chaitra Purnima 2026: भारतीय संस्कृति में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं, जो सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक बन जाती हैं। चैत्र पूर्णिमा भी उन्हीं खास दिनों में से एक है, जब श्रद्धालु पूरे मन से पूजा-पाठ, दान और व्रत के जरिए अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं। यह दिन हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा होने के कारण और भी खास माना जाता है। चैत्र पूर्णिमा की धार्मिक मान्यता धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, चंद्रदेव और हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है