Delimitation Bill: संसद में आज तीन बड़े बिल पेश किए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा परिसीमन बिल को लेकर हो रही है। सरकार का मकसद है देश में लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों को नई जनसंख्या के हिसाब से फिर से तय करना और महिलाओं को 33% आरक्षण जल्दी लागू करना। अगर यह बिल पास होता है, तो आने वाले समय में लोकसभा सीटों की संख्या 800 से भी ज्यादा हो सकती है। परिसीमन होता क्या है? बहुत आसान भाषा में समझें तो परिसीमन का मतलब है चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों की संख्या को तय करना या