Kolkata Municipal Budget 2026-27: कोलकाता नगर निगम बजट 2026-27: वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कोलकाता नगर निगम ने 111 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। मेयर फिरहाद हकीम ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करते हुए राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता में बढ़ोतरी और राजस्व आय में वृद्धि की जानकारी दी, लेकिन विपक्ष ने इसे चुनावी बजट बताकर तीखी आलोचना की। कोलकाता नगर निगम का बजट घाटा कम हुआ वित्त वर्ष 2025-26 में कोलकाता नगर निगम का बजट घाटा 114.72 करोड़ रुपये था। नए वित्त वर्ष 2026-27 में यह घाटा घटकर 111 करोड़ रुपये पर