Rashtra Bharat Logo

Moringa Paratha Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और हेल्दी मोरिंगा पराठा

Moringa Paratha Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा सॉफ्ट और हेल्दी मोरिंगा पराठा
Moringa Paratha Recipe: वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा पराठा। जानें सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली इसकी आसान रेसिपी। (File Photo)

वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा पराठा। जानें सिर्फ 15 मिनट में बनने वाली इसकी आसान रेसिपी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Moringa Paratha Recipe: हेल्थ के लिए फायदेमंद चीजें खाना किसे पसंद नहीं है| अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंगा (सहजन) के पत्तों का पराठा सबसे बढ़िया ऑप्शन है। मोरिंगा को सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, आयरन और कैल्शियम होते हैं। यह हमारी इम्युनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ वजन कम करने और पेट को ठीक रखने में भी मदद करता है। इसे बनाना बहुत आसान है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट लगता है। आइए जानते हैं इसे झटपट बनाने की बहुत ही आसान रेसिपी।

जरूरी सामग्री

  • गेहूं का आटा: 2 कप

  • मोरिंगा (सहजन) के ताजे पत्ते: 1 कप (अच्छी तरह धोकर बारीक कटे हुए)

  • प्यार: 1 मीडियम साइज का (बारीक कटा हुआ)

  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

  • अजवाइन: आधा छोटा चम्मच

  • हल्दी पाउडर: आधा छोटा चम्मच

  • लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार

  • धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

  • नमक: स्वादानुसार

  • तेल या घी: पराठा सेकने के लिए

बनाने की आसान विधि

  • आटा तैयार करें: एक बड़े बर्तन या थाली में गेहूं का आटा लें। इसमें बारीक कटे हुए मोरिंगा के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले (अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक) अच्छी तरह मिला लें।

  • आटा गूंथें: मिश्रण में 1 छोटा चम्मच तेल डालकर पहले हाथों से मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए रोटी के आटे जैसा नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए।

  • लोई बनाएं और बेलें: आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें। एक लोई लें, उस पर थोड़ा सूखा आटा लगाएं और हल्के हाथों से गोल या तिकोना पराठा बेल लें।

  • पराठा सेकें: तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। बेले हुए पराठे को तवे पर डालें। जब एक तरफ से हल्का सिक जाए तो उसे पलट दें। अब दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह सेक लें।

  • सर्व करें: गरमा-गरम स्वादिष्ट और पौष्टिक मोरिंगा पराठे को दही, मक्खन या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।