Sugar Free Gajar Ka Halwa: बिना चीनी के बनाएं पारंपरिक स्वाद वाला शुगर फ्री गाजर का हलवा, जानें आसान रेसिपी

Sugar Free Gajar Ka Halwa: बिना चीनी के बनाएं स्वाद से भरपूर गाजर का हलवा। आसान विधि के साथ जानें पूरी रेसिपी।
विषयसूची
हेल्दी तरीके से खाएं अपना फेवरेट गाजर का हलवा
Sugar Free Gajar Ka Halwa: भले ही इन दिनों गर्मी और उमस का माहौल हो लेकिन मीठे के शौकीन लोगों के लिए गाजर का हलवा खाने का मजा किसी भी मौसम में कम नहीं होता। हालांकि गर्मियों के दिनों में ज्यादा चीनी और घी वाला हलवा सेहत के लिए भारी पड़ सकता है खासकर डायबिटीज के मरीजों और फिटनेस लवर्स के लिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शुगर फ्री गाजर का हलवा बनाने की एक परफेक्ट रेसिपी। इसे बिना किसी रिफाइंड शुगर के नेचुरल तरीके से तैयार किया जाता है जिससे गर्मी के मौसम में भी आप बिना किसी गिल्ट के इस पारंपरिक मिठाई का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
आवश्यक सामग्री
-
गाजर: 1 किलो (कद्दूकस की हुई)
-
दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)
-
खजूर : 15-20 (बीज निकाले हुए और मिक्सी में पीसे हुए -नेचुरल मिठास के लिए)
-
देसी घी: 3-4 बड़े चम्मच
-
इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
-
ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू और पिस्ता (बारीक कटे हुए)
विधि
-
दूध में गाजर पकाएं: एक भारी तले की कढ़ाई या कुकर में कद्दूकस की हुई गाजर और फुल क्रीम दूध डालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह सूख न जाए और गाजर अच्छी तरह नरम न हो जाए।
-
घी में भूनें: जब दूध पूरी तरह सूख जाए तब इसमें देसी घी डालें। अब गाजर को मध्यम आंच पर 7 से 10 मिनट तक लगातार भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए और सौंधी खुशबू आने लगे।
-
नेचुरल मिठास मिलाएं: अब इसमें पिसा हुआ खजूर का पेस्ट (या अपना पसंद का शुगर-फ्री विकल्प जैसे स्टीविया) मिलाएं। खजूर डालने से हलवे को परफेक्ट रिच टेक्सचर और नेचुरल मिठास मिलती है। इसे 4-5 मिनट तक और पकाएं।
-
फ्लेवर जोड़ें: अंत में इलायची पाउडर और आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-
सर्व करें: तैयार किए गए गरमागरम या ठंडे शुगर-फ्री गाजर के हलवे को बचे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

