Raksha Bandhan Special Malai Kheer Recipe: इस बार भाई का मुंह मीठा करें शाही और मलाईदार खीर के साथ

Raksha Bandhan Special Malai Kheer Recipe:रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट और मलाईदार खीर। जानें घर पर बहुत ही आसान तरीके से शाही खीर बनाने की विधि।
विषयसूची
झटपट बनाएं रेस्टोरेंट जैसी मलाईदार खीर
Raksha Bandhan Special Malai Kheer Recipe: रक्षाबंधन का त्योहार बिना कुछ मीठे के अधूरा है। इस बार भाई का मुंह मीठा कराने के लिए आप घर पर ही बहुत ही आसान तरीके से यह मलाईदार खीर बना सकती हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और भाई को आपकी बनाई यह खीर जरूर पसंद आएगी। आइए जानते हैं इसे बनाने की बहुत ही आसान विधि।
सामग्री:
-
चावल: 2 चम्मच (भिगोए हुए)
-
दूध: 1 लीटर (फुल क्रीम)
-
चीनी: 4-5 चम्मच
-
ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर: थोड़ा सा
बनाने की विधि:
-
दूध उबालें: एक भारी तले वाले बर्तन (कढ़ाई या पतीले) में फुल क्रीम दूध डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें। जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और दूध को तब तक पकने दें जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
-
चावल तैयार करें: भीगे हुए चावलों का पानी निकाल लें। आप चाहें तो इन्हें हल्का दरदरा पीस सकते हैं या हाथों से मसल सकते हैं, ताकि खीर में चावल अच्छे से घुल जाएं। (कुछ लोग इन्हें 1 चम्मच घी में हल्का भूनकर भी डालते हैं इससे खुशबू बहुत अच्छी आती है)।
-
चावल पकाएं: अब उबलते हुए दूध में तैयार किए हुए चावल डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि चावल बर्तन की तली में न चिपके। आंच को धीमा रखें और चावल को पूरी तरह गलने तक पकने दें।
-
मलाई और टेक्सचर लाएं: खीर पकते समय बर्तन के किनारों पर जो मलाई जमेगी, उसे खुरचकर वापस दूध में मिलाते जाएं। इससे खीर में असली ‘मलाईदार’ स्वाद आएगा।
-
ड्राई फ्रूट्स और फ्लेवर मिलाएं: जब चावल पूरी तरह पक जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसमें चीनी, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध मिला दें। इसे 5 से 7 मिनट तक और धीमी आंच पर पकने दें ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए।
- गार्निशिंग: गैस बंद कर दें। रक्षाबंधन पर भाई को परोसने से पहले इसे थोड़े से पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

