Rashtra Bharat Logo

Suji French Fries Recipe: आलू को कहें बाय-बाय, ऐसे बनाएं सूजी के कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज

Suji French Fries Recipe: आलू को कहें बाय-बाय, ऐसे बनाएं सूजी के कुरकुरे फ्रेंच फ्राइज
Suji French Fries Recipe : घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी और स्वादिष्ट सूजी फ्रेंच फ्राइज। बच्चों के पसंदीदा इस आसान स्नैक की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।(Image Source :AI)

Suji French Fries Recipe : घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी और स्वादिष्ट सूजी फ्रेंच फ्राइज। बच्चों के पसंदीदा इस आसान स्नैक की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

शाम के स्नैक्स के लिए ट्राई करें सूजी फ्रेंच फ्राइज

Suji French Fries Recipe: अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और नया खाना चाहते हैं तो इस बार आलू की जगह सूजी के फ्रेंच फ्राइज बनाकर देखिए। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और ऊपर से एकदम क्रिस्पी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ती और घर की ही चीजों से यह झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं। बच्चों को तो यह रेसिपी बेहद पसंद आएगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

  • सूजी (Semolina): 1 कप

  • पानी: 2 कप

  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

  • धनिया पत्ती: बारीक कटी हुई

  • जीरा या अजवाइन: आधा छोटा चम्मच

  • चिल्ली फ्लेक्स: 1 छोटा चम्मच

  • नमक: स्वादानुसार

  • तेल: तलने के लिए

  • उबले हुए आलू: 1-2 (मैश किए हुए –  इससे बाइंडिंग अच्छी होती है)

विधि

  • पेस्ट तैयार करें: एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें। अब इसमें 2 कप पानी डालें और साथ ही नमक, चिल्ली फ्लेक्स और बारीक कटा हरा धनिया मिला लें।

  • सूजी पकाएं: जब पानी में उबाल आ जाए तब गैस की आंच धीमी कर दें और धीरे-धीरे सूजी डालते जाएं ताकि गांठें न पड़ें। इसे लगातार चलाते रहें जब तक कि सूजी सारा पानी सोख न ले और डो (आटे) की तरह गाढ़ी न हो जाए। अब गैस बंद करके इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।

  • आकार दें: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि हाथ से छू सकें। अगर आपने उबला आलू मिलाया है तो उसे इस समय अच्छी तरह गूंथ लें। अब इस डो को किसी थाली या ट्रे में तेल लगाकर फैला लें मोटा या पतला अपनी पसंद के अनुसार।

  • फ्रेंच फ्राइज काटें: जब यह पूरी तरह ठंडा और सेट हो जाए तब चाकू की मदद से इसे लंबे और चौड़े फ्रेंच फ्राइज के आकार में काट लें।

  • क्रिस्पी तलें: कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल मध्यम तेज गरम होना चाहिए। अब कटे हुए फ्राइज को तेल में डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर तल लें।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।