नागार्जुन टेकड़ी पर बौद्ध आस्था और इतिहास का संगम Nagarjuna Buddhist Festival: नागपुर जिले के रामटेक तहसील के मनसर स्थित नागार्जुन टेकड़ी एक बार फिर धम्म आस्था और ऐतिहासिक गौरव का केंद्र बनने जा रही है। 15 फरवरी को यहां भव्य नागार्जुन बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होगा। आयोजन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय धम्म सेना और भिक्खू-भिक्खुनी महासंघ ने मिलकर संभाली है। इस महोत्सव में देश के कई हिस्सों से धम्म अनुयायी, उपासक-उपासिकाएं और आंबेडकरी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। यह महोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह