Eye Makeup Tips: कई बार, सुबह-सुबह काजल और आईलाइनर लगाकर ऑफिस जाने के बाद, दोपहर होते-होते यह मेकअप फीका और खराब हो जाता है. खासकर जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उनके लिए यह समस्या आम है क्योंकि काजल और आईलाइनर जल्दी ही उतर जाते हैं. इससे आंखों का मेकअप बेकार हो जाता है. लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं. कुछ आसान टिप्स की मदद से आप अपने आंखों के मेकअप को पूरे दिन ताजगी और परफेक्शन के साथ बनाए रख सकती हैं.