ओबीसी छात्रावास की समस्या को लेकर बढ़ी चिंता OBC hostel independent building demand Nagpur Shivsena: नागपुर। शिवसेना ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कलंबे ने विधान परिषद सदस्य एवं विभागीय संपर्क प्रमुख (वर्धा, चंद्रपुर, गड़चिरोली) डॉ. मनीषा कायंदे को एक ज्ञापन सौंपकर ओबीसी छात्रावास के लिए स्वतंत्र एवं सुविधायुक्त भवन स्वीकृत कराने की मांग की है। छात्रों को हो रही गंभीर परेशानी ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि फिलहाल ओबीसी छात्रावास किराए की इमारत में संचालित हो रहा है, जहां जगह की भारी कमी है। सीमित स्थान के चलते छात्र-छात्राओं को रहने, पढ़ाई करने तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए रोज़ाना