भाजपा महानगर अध्यक्ष का बूथ अध्यक्षों से संवाद नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने अपने प्रवास के सातवें दिन 7 मंडलों के 52 वार्ड, 758 बूथ और 253 शक्ति केंद्रों में बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने घरों में बैठकर सीधे नेताओं से संवाद करने से बूथ अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य उत्साहित और सक्रिय होंगे, जिससे संगठन विस्तार में लाभ मिलेगा। मतदाता संपर्क और संगठन विस्तार की योजना महानगर अध्यक्ष ने हर बूथ में ‘मन की बात’ कार्यक्रम को 12 महीनों में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने का लक्ष्य