नई जांच वैन से अपराध जांच होगी तेज Nagpur Police forensic van: नागपुर, 29 अप्रैल। अपराध जांच को अधिक वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में नागपुर पुलिस को जल्द ही एक अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन मिलने जा रही है। यह वैन दो प्रमुख तकनीकी सुविधाओं से लैस होगी — मौके पर नशीले पदार्थों की प्राथमिक जांच और अपराध स्थल का त्रि-आयामी (3-डी) डिजिटल मॉडल तैयार करना। मौके पर होगी नशे की पहचान अब तक संदिग्ध पदार्थों की जांच के लिए उन्हें प्रयोगशाला भेजना पड़ता था, जिससे कार्रवाई में देरी होती थी। नई वैन में लगे एफटीआईआर (FTIR) उपकरण से घटनास्थल