पटना में मोदी के रोड शो की तैयारियाँ तेज़ आकाश श्रीवास्तव । बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। आगामी दो नवंबर को प्रधानमंत्री शहर में भव्य रोड शो करेंगे, जिसके लिए पूरे पटना में तैयारियाँ युद्धस्तर पर चल रही हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा की विशेष योजना बनाई है। पूरे मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है, वहीं SPG और स्थानीय पुलिस मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की हर बारीकी पर नज़र